यमुनानगर। युवक ने पहले सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती की। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया। अंबाला के एक होटल में युवती के साथ गलत काम किया। महिला थाना यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच को अंबाला पुलिस को ट्रांसफर कर दी है।
जगाधरी की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी एक साल पहले बरेली के रहने वाले युवक से मोबाइल पर बात हुई थी। जिसके बाद दोनों का मिलना जुलना होने लगा। दो फरवरी को आरोपी उसको अंबाला में मिला।
जहां पर वह उसे एक होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी ने अपने एक दोस्त को भी बुलाया और कहा कि किसी मंदिर में शादी करा दे। शादी का झांसा देकर वह लगातार गलत काम करता रहा। अगले दिन वह शादी करने के लिए चल दिए लेकिन आरोपी युवक बीच रास्ते से ही झांसा देकर वापस चलाया और कहा कि 12 फरवरी को शादी करेंगे।
युवती का कहना है कि वह 12 फरवरी तक इंतजार करती रही। इसके बाद उसके पास एक युवती का फोन आया और कहा कि वह आरोपी शील रत्न के साथ आगरा में है। इसके बाद उससे किसी तरह का संपर्क नहीं करना। युवती ने इसकी शिकायत महिला थाना यमुनानगर में दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन, मामले अंबाला का होने के कारण एफआईआर अंबाला पुलिस को भेज दी।