फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट

Tue, 13 May 2014 12:38 AM IST
जगाधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर पुलिस ने सेक्टर-17 स्थित किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को काबू किया है।
विज्ञापन


पकड़ी गई महिलाओं में एक महिला नेपाल और दूसरी कोलकाता की बताई जा रही है। पुलिस ने उसने के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-17 स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा के नेतृत्व मे गठित टीम ने मौके पर पहुंच कर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब मकान की तलाशी ली, तो उसमें दो महिलाओं तथा तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में काबू कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकडे़ गए युवकों में पवन, गोल्डी तथा सुरेंद्र कुमार शामिल है। पुलिस ने मामले मेें देह व्यापार के साथ-साथ मानव तस्करी की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें