छछरौली। पंजेटो में बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाया नाला जाम होने से पानी लोगों के घरों में मार कर गया। जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ। इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार को जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे पर जाम कर दिया। गांव की बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों के साथ तमाम लोग हाईवे के बीच खाट डालकर बैठ।
इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। परंतु ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर आकर बात करने की जिद्द पर अड़ गए। सूचना मिलते ही छछरौली तहसीलदार आनंद रावल ने जेसीबी से बंद नाला खुलवाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गांववासी साहिल, अमित, दिलशाद, कर्ण, विवेक, जयपाल व अन्यों ने बताया कि बरसात में हर साल गांव के साथ लगता नाला जाम हो जाता है। जिस कारण बारिश का पानी गांव में लोगों के घरों में घुस जाता है। बारिश में करीब दस गांव के पानी की इस नाले से निकासी होती है, लेकिन पंजेटो में नाला जाम होने के कारण पानी नहीं निकल पाता। निकासी न होने के कारण पूरा पानी गांव में ही रुक जाता है। ज्यादा बारिश होने से यह पानी घरों में मार करने लगता है। गांव में यह समस्या बहुत लंबे समय से चली आ रही है। जिससे लेकर ग्रामीण हर साल प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से समय रहते नाला साफ करवाने की मांग करते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मांग पर सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसी से परेशान होकर ग्रामीणाें को नेशनल हाईवे जाम करना पड़ा। छछरौली तहसीलदार आनंद रावल ने मौके पर पहुंचे ग्रामीण से बात की और समस्या के बारे जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया कि निकासी के नाले को कुछ लोगों ने ब्लॉक कर दिया है। जिस कारण बारिश में पूरे गांव में पानी भर जाता है। तहसीलदार आनंद रावल ने तुरंत जेसीबी बुलाकर जाम नाला खुलवाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
पंजेटों गांव में हाइवे पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
पंजेटों गांव में हाइवे पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
पंजेटों गांव में हाइवे पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
पंजेटों गांव में हाइवे पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद