फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से बिगड़ी दिनचर्या, राहत की उम्मीद नहीं

Wed, 20 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जगाधरी वर्कशाप
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार को भी ठंड से कोई राहत नहीं मिली। धुंध व कड़ाके की ठंड ने सारा दिन हाल बेहाल कर दिया। रही सही कसर ठंडी हवा ने पूरी कर दी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से दिन भर ठंडी हवाएं चली, जिससे ठंड और भी बढ़ गई। बुधवार  अधिकतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्यिस रहा, जबकि  न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।

बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे धुंध व कड़ाके की ठंड का असर जनजीवन पर पड़ने लगा है। ठंड की वजह से दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। सुबह 11 बजे तक बाजार व सड़क सुनसान रही। करीब 12 बजे हल्की सी धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं के  कारण कोई राहत नहीं मिली। शाम पांच बजे फिर से धुंध ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। रात आठ बजे के बाजार में सन्नाटा पसर गया। जगाधरी रोड के दुकानदार अजय ने बताया कि ठंड की वजह से दुकानदारी पर असर पड़ रहा है। दोपहर 12 बजे से पहले कोई नहीं आता। ऐसे ही शाम को ाी छह बजे के बाद इक्का दुक्का ही ग्राहक रह जाते हैं। हालांकि ठंड बढने से गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। वहीं कृष्णा नगर निवासी जसबीर सिंह का कहना है कि ठंड से दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड ने बढ़ा दी बच्चों व अभिभावकों की मुश्किलें:
कड़ाके की ठंड ने बच्चों व अभिभावकों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां दिसंबर में दी गई, लेकिन दिसंबर व जनवरी के पहले पखवाड़े में अधिक ठंड नहीं थी। अब लगातार कई दिनों से ठंड बहुत बढ़ रही है। ऐसे में बच्चों व अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक तलविंद्र कौर ने बताया कि 10 बजे तक कोहरा छाया रहता है। ऐसे में ठंड में बच्चों का स्कूल जाना आसान नहीं है। उनकी कहना है कि ठंड को देखते हुए स्कूल समय में परिवर्तन किया जा सकता है। स्कूलों का समय सुबह नौ की बजाए दस से तीन बजे तक किया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें