फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कई चौकी प्रभारी बदले, छह थानों को मिले नए एसएचओ

Sun, 29 Nov 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में छह थानों के एसएचओ बदले गए हैं। इसके अलावा कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह के मुताबिक इंस्पेक्टर दलीप कुमार को थाना रादौर का एसएचओ लगाया गया है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार को थाना गांधीनगर और इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को थाना फर्कपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर नसीब सिंह को थाना सदर जगाधरी से थाना व्यासपुर प्रभारी लगाया गया है, जबकि विनोद कुमार को थाना व्यासपुर से थाना सदर जगाधरी भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं, राजेश कुमार को थाना रादौर से एसएचओ छछरौली नियुक्त किया गया है। इसी तरह एसआई विशाल कुमार को थाना व्यासपुर में एडिशनल एसएचओ लगाया गया है। पंचतीर्थी चौकी इंचार्ज को सीआईए-वन में भेजा गया है। थाना छछरौली के एसएचओ वेदपाल को ईओडब्ल्यू सेल में जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज रजत को थाना शहर जगाधरी में एडिशनल एसएचओ लगाया गया है। एसआई शुभम सिंह को पंचतीर्थी चौकी इंचार्ज और एसआई तरसेम कुमार को अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एएसआई रमेश कुमार को रामपुरा चौकी इंचार्ज लगाया गया है। एएसआई नवीन कुमार को पुलिस लाइन से सिक्योरिटी सेल डीपीओ का इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें