फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रदेश के सात जल योद्धा गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे विशिष्ट मेहमान

Thu, 23 Jan 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश सैनी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रदेश के सात जल योद्धा इस बार दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में वीआईपी (अति विशिष्ट व्यक्ति) मेहमान होंगे। इनमें यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, पानीपत, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम जिलों से चार महिला और तीन पुरुष जल योद्धा शामिल हैं।
इन सभी को अटल भूजल योजना के तहत भूजल स्थिरता के लिए किए गए प्रयासों की सराहना के प्रतीक के रूप में परेड का हिस्सा बनने का अवसर दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए निमंत्रण के अनुसार, ये सभी जल योद्धा वीआईपी गैलरी में बैठ कर गणतंत्र दिवस की परेड देखेंगे। ये पहला मौका है जब इन योद्धाओं को कर्त्तव्य पथ की परेड में शामिल होने का अवसर मिला है। जल योद्धा निमंत्रण मिलने के बाद काफी उत्साहित हैं। ये 25 और 26 जनवरी तक दिल्ली में रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है हरियाणा के 22 जिलों में से 14 जिलों के 36 खंड की कुल 1669 ग्राम पंचायतें अटल भूजल योजना में शामिल हैं। जहां पर भूजल की स्थिरता के सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें