फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सात वाहन जब्त कर वसूला 23.45 लाख जुर्माना

Sat, 21 Mar 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ ने बताया कि 17 से 20 मार्च तक अवैध खनन में संलिप्त सात वाहनों को खनन, पुलिस व आरटीए विभाग की टीम ने जब्त किया। अवैध खनन में संलिप्त वाहनों से रायल्टी, खनिज की कीमत व जुर्माना तथा पर्यावरण क्षतिपूर्ति की कुल राशि 23 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना किया गया और इसके अतिरिक्त अवैध खनन करने के जुर्म में दो मुकदमेदर्ज करवाए गए। सहायक खनन अभियंता डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि विभाग का पूरा फोकस फील्ड में चेकिंग पर रहता है। फील्ड में पुलिस विभाग का लगातार सहयोग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें