फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले की सात टीमें राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित

Tue, 03 Nov 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्याति​थि व अन्य। विभाग
विज्ञापन
जगाधरी। जिले के सात विद्यालयों की टीमें राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन टीमों का चयन इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी में हुई जिलास्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 27 और 28 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होगी। इसमें चयनित बाल वैज्ञानिक अपनी शोध आधारित परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक सोच और नवाचार का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग व हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से यह प्रतियोगिता करवाई गई। इस वर्ष का मुख्य विषय सततता के लिए विज्ञान में नवाचार रखा गया था। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक नवाचार और समस्याओं के समाधान पर आधारित परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में उपजिला शिक्षा अधिकारी केएस संधावा, सहायक परियोजना समन्वयक धर्मवीर और राज्य समन्वयक राजपाल पंचाल मुख्यातिथि रहे।
प्रतिभागियों की परियोजनाओं का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने किया। इसमें उमेश खरबंदा, रोमिका, सुनीता सैनी, अनुराधा, अब्दुल सत्तार और नीरज राय शामिल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सात टीमों को राज्य स्तर के लिए चुना गया।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में संधावा ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और शोध क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने का अवसर देती है।
विद्यालय प्रबंधक ओपी तनेजा, अध्यक्ष सीके तनेजा और प्राचार्या मीनाक्षी भारद्वाज ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। सभी प्रतिभागियों और चयनित विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया। वहीं, मार्गदर्शक शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को भी प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला समन्वयक दर्शन लाल बवेजा, जिला शैक्षणिक समन्वयक सुमन शर्मा सहित शशि कुमार गुप्ता, गौरव वालिया, मुकेश डाबरा, गोविंद राणा, माधवी, कमल कुमार, रंजना, सुखविंदर, सोनिया शर्मा, रुचि और बसंत कुमार उपस्थित रहे।
इन विद्यार्थियों का हुआ चयन
प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल जगाधरी से श्रेय और प्रगति ठाकुर, सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी से हार्दिक व वैदिक, स्वराज पब्लिक स्कूल दामला से अनमोल और रोहिणी, इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी से अनम और कृति, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर-17 से प्रत्यक्ष और अथर्व, एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी से धविश और लव्य तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर से कृतिका और ज्योति का चयन हुआ। संवाद

जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें