संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम वार्ड नंबर चार के बूड़िया में 33.12 लाख की लागत से सात गलियों का नवनिर्माण होगा। पानी की निकासी के लिए इन गलियों में भूमिगत पाइप लाइन भी डाली जाएगी। इन विकास कार्यों का विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने शिलान्यास किया।
यह विकास कार्य होने से क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। शिलान्यास के दौरान विधायक व निवर्तमान मेयर ने नारियल फोड़ कर गलियों के निर्माण का शुभारंभ किया। नगर निगम की ओर से यहां सड़क निर्माण कराई जाएगी।
पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि लगभग 70 लाख रुपये की लागत से बूड़िया बाजार की मुख्य सड़क का निर्माण भी प्रगति पर है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि ये विकास कार्य गुणवत्ता से पूर्ण हो, इसका ध्यान बूड़िया के लोगों को भी रखना होगा।