यमुनानगर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के सात नए मरीज सामने आए। दो मरीज ठीक हो गए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि अब जिले रिकवरी रेट 98.23 प्रतिशत हो गया है। जबकि जिले का डबलिंग रेट 278 दिन है। उन्होंने बताया कि जिले की कुल आबादी का 44.15 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 24766 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 80 यमुनानगर के बाहर के हैं। अब तक जिले में 24330 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 24 सक्रिय मरीज हैं, जो कि अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक कुल 530690 लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 500199 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2175 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।