फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वृद्ध आश्रम में की बुजुर्गों की सेवा

Tue, 24 Mar 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वृद्ध आश्रम में मौजूद संगठन के पदा​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रयास सेवा संगठन जगाधरी और श्री राम शरणम् तेजली रोड के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को वृद्ध आश्रम में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। सेवा कार्य प्रयास सेवा संगठन के वरिष्ठ संरक्षक सुनील गोयल, कार्यक्रम अध्यक्ष नरेश नागपाल, समाजसेवी संजय गर्ग और संरक्षक मोहिंद्र मखीजा की देखरेख में संपन्न हुआ। संगठन के महासचिव संस्थापक एडवोकेट अश्वनी अग्रवाल आशु, वरिष्ठ उपप्रधान संजीव गर्ग लक्की, अश्वनी गर्ग, कार्यक्रम सचिव आकाश गर्ग और सहसचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन पिछले दस वर्षों से लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले वृद्धजनों की मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद बुजुर्गों के लिए नाश्ता और फल वितरण की व्यवस्था की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें