गांव तेजली राहगीरों को मीठा पानी पिलाते युवा। संवाद
यमुनानगर। गांव तेजली स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर के बाहर शनिवार को मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गई। गुरु कृपा बिस्तर भंडार के संचालक मिट्ठू के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया। प्लास्टिक के स्थान पर कागज से बने डिस्पोजेबल गिलासों का उपयोग किया गया तथा परिसर में जगह-जगह डस्टबिन रखे गए। सुभाष, ईश्वर, रामेश्वर, देशराज, सुबे सिंह और प्रवीण कुमार ने बताया कि गांव के युवा समय-समय पर इस प्रकार के सेवा कार्य करते रहते हैं। संवाद