फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राहगीरों को पिलाया ठंडा मीठा पानी

Fri, 12 Jun 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
परशुराम चौक पर छबील के दौरान मौजूद संघ के पदा​धिकारी। संस्था
विज्ञापन
यमुनानगर। भगवान श्री परशुराम सेना संघ ट्रस्ट हरियाणा की ओर से एकादशी पर वीरवार को आईटीआई चौक स्थित भगवान परशुराम चौक पर मीठे पानी की छबील लगाकर समाज सेवा का संदेश दिया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य का लाभ बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उठाया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष कपिल पंडित के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संरक्षक परमात्मा स्वरूप गौड़, महासचिव तेजपाल शर्मा, सलाहकार पुरुषोत्तम लाल जांगड़ा, संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, सूरज प्रकाश शर्मा, जिला संरक्षक सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बालकृष्ण भट्ट सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें