फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

Fri, 19 Jun 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
​शिव चौक पर छबील के दौरान मौजूद कमेटी के पदा​धिकारी। आयोजक
विज्ञापन
व्यासपुर। सिख धर्म के पंचम पातशाह गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर शिव चौक पर श्रीगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अकाल सहाय सोसायटी और संगत के संयुक्त सहयोग से छबील लगाकर राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत वितरित किया गया। प्रधान करनैल सिंह और हरपाल बैंस ने कहा कि गुरु अर्जुन देव ने मानवता, भाईचारे और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका शहीदी दिवस हमें सेवा, त्याग और सहनशीलता की प्रेरणा देता है। इस दौरान गुरप्रीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह खैरीा, धर्म सिंह, जसपाल सिंह, महिन्द्र सोढी, हरगुन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें