कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रीन पार्क एसोसिएशन के पदाधिकारी। संगठन
- फोटो : 1
यमुनानगर। दिवाली पर ग्रीन पार्क में वरिष्ठ नागरिकों ने मिठाई बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। शाम होते ही बुजुर्गों ने मिलकर पार्क में दीप जलाए और पूरे परिसर को रोशनी से जगमगा दिया। बुजुर्गों ने भजन गाए और जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। वरिष्ठ नागरिक जगदीश मित्र दत्ता, ओमप्रकाश भाटिया, सुभाष दत्ता, विनोद सेठी, धीर सिंह सैनी, ओमप्रकाश कपूर, अशोक मक्कड़ और विनय सेठ ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और पटाखों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सम्मान का प्रतीक है। इस उम्र में ऐसे सामूहिक आयोजन बुजुर्गों को मानसिक खुशी देते हैं और अकेलेपन को दूर करते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि त्योहारों पर बुजुर्गों के साथ समय बिताएं और उनके अनुभवों से सीख लें। संवाद