फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निस्वार्थ सेवा समिति ने कोरोना योद्धाओं को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया

विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते समिति सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर निस्वार्थ सेवा समिति ने बिलासपुर में आपदा के समय में अपनी सेवाएं दे रहे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर व शाल देकर सम्मानित किया। प्रधान अनिल सैनी ने कहा कि आपदा की परिस्थितियों में ये सभी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी बखूभी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समिति इस आपदा के दौरान गरीब परिवारों तक राशन पहुंचाने व अन्य कार्य भी कर रही हैं। समिति के सभी सदस्य मिल जुलकर एक जुट होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसार में कोई भी आपदा क्यों ना आए, हम सरकार को स्पॉट करेंगे और आपदा में फंसे लोगों की सहायता करेंगे। उन्होंने अपने सभी सदस्यों मोहन लाल, सुबे सिंह, अशोक चौधरी, जगदीप सैनी, नरेश वर्मा, सुभाष गोड, मोहन धर्मकांटे वाले, गुलशन गांधी, सुभाष शर्मा, सरदार भट्टी का भी धन्यवाद किया और उनकी हौंसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें