फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सेल्फी, रील और गिफ्ट से खास होगा जेन-जी का रक्षाबंधन

Fri, 28 Aug 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नितिन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार जेन-जी और जेन अल्फा के लिए राखी का पर्व पारंपरिक होने के साथ-साथ डिजिटल रंग में भी नजर आएगा। राखी बंधवाते हुए सेल्फी लेने से लेकर भाई-बहन के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने तक, युवा पीढ़ी ने त्योहार को अपने अंदाज में मनाने की तैयारी कर ली है।
भाई-बहन एक-दूसरे को पसंद के गिफ्ट देने की योजना बना रहे हैं। कई भाई बहनों के लिए ऑनलाइन गिफ्ट ऑर्डर कर चुके हैं तो कुछ मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान देने की तैयारी में हैं। वहीं बहनों ने भी भाइयों के लिए उनकी पसंद की चीजें खरीद ली हैं। त्योहार के दिन घर में बने पकवानों के साथ बहनों की पसंद का फास्ट फूड ऑनलाइन मंगाने का भी प्लान है।
विज्ञापन

युवाओं के लिए रक्षाबंधन अब केवल राखी बांधने और मिठाई खिलाने तक सीमित नहीं रहा। सोशल मीडिया पर त्योहार की यादों को साझा करना भी सेलिब्रेशन का हिस्सा बन गया है। इंस्टाग्राम रील, स्टोरी और फोटो के जरिये भाई-बहन अपने रिश्ते को खास अंदाज में दिखाने की तैयारी में हैं।
बहन संग सेल्फी और वीडियो रहेगा खास
अंकित ने बताया कि इस बार वह रक्षाबंधन पर बहन के साथ सेल्फी लेने के साथ एक छोटी सी वीडियो भी बनाएगा। हर साल राखी बांधने के बाद परिवार के साथ फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन इस बार उस याद को सोशल मीडिया पर भी साझा करने का मन है। बहन को उसकी पसंद का गिफ्ट देने की तैयारी कर रखी है। त्योहार का असली मजा परिवार के साथ समय बिताने में ही है, इसलिए दिनभर साथ रहकर खूब मस्ती करेंगे।
बहन को सरप्राइज गिफ्ट देने की तैयारी
अभिनव ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहन को इस बार सरप्राइज गिफ्ट देने की तैयारी है। उसने क्या लेना है, यह पहले नहीं बताया है, इसलिए उसकी पसंद का सामान ऑनलाइन ऑर्डर किया है। राखी बांधने के बाद साथ में फोटो और रील बनाने का भी प्लान है। पहले त्योहार घर तक सीमित रहते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया के कारण दोस्तों के साथ भी खुशियां साझा कर सकते हैं। यही इस बार के रक्षाबंधन को खास बनाएगा।
बहन की पसंद का फास्ट फूड मंगाएंगे
नितिन ने बताया कि उसकी बहन को फास्ट फूड काफी पसंद है। इसलिए इस बार राखी के दिन उसकी पसंद का खाना ऑनलाइन मंगवाने की तैयारी है। गिफ्ट के लिए भी कुछ खास लिया है। रक्षाबंधन पर पूरा परिवार एक साथ बैठता है और इसी वजह से यह दिन खास लगता है। राखी बंधवाने के बाद बहन के साथ फोटो खिंचवाकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने का भी प्लान है। त्योहार में परंपरा और आधुनिकता दोनों साथ चल रही हैं।
विज्ञापन

रील डालकर अच्छे से सेलिब्रेट करेंगे
हिमांशु ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ राखी बंधवाने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है। इस बार वह अपनी बहन को उसकी पसंद का गिफ्ट देगा। राखी बांधने के बाद दोनों साथ में फोटो और वीडियो बनाएंगे। परिवार के साथ खाना खाने और दिनभर मस्ती करने की भी तैयारी है। सोशल मीडिया पर रील डालना युवाओं की दिनचर्या का हिस्सा है, इसलिए त्योहार की यादें भी वहीं साझा करना अच्छा लगता है।

नितिन।

नितिन।

नितिन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें