यमुनानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सह-अध्यक्ष आरसी डिमरी की देखरेख में राजकीय मध्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के तकनीकों के बारे में जागरूक किया गया। बैठक में पुलिस विभाग से एएसआई नीलम, कांस्टेबल पूनम और कांस्टेबल पिंकी ने विद्यालय की लड़कियों को आत्मरक्षा की तकनीकों से अवगत कराया। संवाद