फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन आज

Fri, 24 Apr 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी के स्कूल मैदान में मैच के दौरान क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। जिले की क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया अंडर-16, 19 अंडर-23 और वरिष्ठ श्रेणी टीम के लिए होगी। चयन के लिए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।
चयन की प्रक्रिया जगाधरी स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के मैदान में शुक्रवार सुबह सात बजे होगी। इसके बाद अंडर-16 और अंडर-19 के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल करवाए जाएंगे। चयन के लिए 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। ट्रायल को लेकर एसोसिएशन की ओर से लगभग तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव परमिंद्र सिंह ने बताया कि सभी श्रेणियों के ट्रायल अलग-अलग दिन लिए जाएंगे। इसके अंतर्गत सबसे पहले अंडर-23 और वरिष्ठ खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुक्रवार को सुबह सात बजे करवाई जाएगी। इसके बाद अंडर-16 टीम के लिए चयन प्रक्रिया 26 अप्रैल को करवाई जाएगी। इसके बाद अंडर-19 टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन 29 अप्रैल को होगा। यह चयन प्रक्रिया आयोजन समिति सचिव जसपाल सिंह रॉकी के नेतृत्व में करवाई जा रही है।
खिलाड़ियों को सुबह सात बजे मैदान में रिपोर्ट करनी होगी। इस दौरान उनके पास अपनी क्रिकेट किट होना जरूरी है। इसके साथ खिलाड़ियों को सफेद ड्रैस में आना होगा। खिलाड़ियों को सात बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला सचिव ने बताया कि अंडर-23 और वरिष्ठ श्रेणी में करीब 60 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। ट्रायल में चयनकर्ता हरियाणा एसोसिएशन की ओर से भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

लगानी होगी दो किलोमीटर की दौड़
आयोजन समिति के सचिव जसपाल सिंह रॉकी ने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता और खेल तकनीक की परख की जाएगी। खिलाड़ियों को शारीरिक क्षमता की परीक्षा उत्तीर्ण करनी अनिवार्य है। इस दौरान खिलाड़ियों को दो किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। अंडर-23 और वरिष्ठ श्रेणी में गेंदबाज के लिए यह समय सवा आठ मिनट होगा। बल्लेबाज के लिए साढ़े आठ मिनट की समय सीमा निर्धारित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें