फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सहायक उपकरणों के लिए 59 का चयन

Fri, 11 Sep 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शिविर में दिव्यांगों की जांच करते विशेषज्ञ। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। दिव्यांग और वृद्धजनों को कृत्रिम अंग व अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए लगाए जा रहे नि:शुल्क जांच शिविरों का वीरवार को समापन हो गया। जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से एलिम्को के सहयोग से अंतिम शिविर पंचायत भवन, गाबा अस्पताल के नजदीक आयोजित किया गया। इसमें 150 से अधिक दिव्यांग और वृद्धजन पहुंचे। जिला रेडक्रॉस समिति के कार्यवाहक सचिव संजीव धीमान ने बताया कि अंतिम शिविर में जांच के बाद 59 लाभार्थी सहायक उपकरणों के लिए पात्र पाए गए। इन्हें जल्द ही एलिम्को की ओर से कृत्रिम अंग और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। एलिम्को की टीम में ऑडियोलोजिस्ट मधुकर, अमनदीप शर्मा, पीएंडओ सुभाष चंद्रा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें