फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राज्य तैराकी मुकाबले के लिए चयन 17 को

Mon, 11 May 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्वीमिंग प्रतियोगिता हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। आर्काइव - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सीनियर स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप 20 व 21 को बहादुरगढ़ में करवाई जा रही है। इस ओपन श्रेणी की प्रतियोगिता में 14 वर्ष से ऊपर आयु के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
यह प्रतियोगिता हरियाणा तैराकी संघ की ओर से करवाई जा रही है। इसके लिए जिला तैराकी संघ की ओर से 17 मई को ट्रायल सुबह आठ बजे संत निश्चल सिंह स्वीमिंग पूल में होंगे।
विज्ञापन

जिला तैराकी संघ के महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को 17 मई सुबह आठ बजे रिपोर्ट करना होगा। प्रतियोगिता महिला व पुरुष दोनों वर्गों की है और दोनों में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रक्रिया के बाद चयनित खिलाड़ी बहादुरगढ़ में होने वाली दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ट्रायल के बाद हरियाणा स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप होगी। हरियाणा तैराकी संघ की ओर से करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी के पास हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन की आईडी होना अनिवार्य है और एचएसए के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। शर्मा ने बताया कि इसमें कई तरह की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। इसमें खिलाड़ियों का तैराकी कौशल, शारीरिक क्षमता, पानी में फर्ती इत्यादि की परख की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रॉक, बटरफ्लाई, 50मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर की तैराकी स्पर्धा होगी। वहीं, फ्री स्टाइल में 50 मीटर, 100, 200, 400, 800 मीटर और 1500 मीटर की तैराकी प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें