फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चोरी कर रहे व्यक्ति को देख महिला ने मचाया शोर, चोर धक्का देकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। दिन दहाड़े घर में चोरी करता देख महिला ने शोर मचाते हुए व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर चोर महिला को धक्का देकर दीवार फांदकर फरार हो गया। महिला का शोर सुनकर लोगों ने चोर का पीछा किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। वारदात वीरवार सुबह 11 बजे क्षेत्र के खेड़ा मोहल्ला स्थित घर में हुई। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी और सुखाने के लिए कपड़े छत पर डालने गई थी। इस दौरान चोर घर से 20 हजार रुपये लेकर भागने में कामयाब हो गया। दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में रोष है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के खेड़ा मोहल्ला निवासी जसविंदर सैनी ने बताया कि वह ठेकेदारी करता है। उसका घर खेड़े के पास है। सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी नीलम कपड़े सुखाने के लिए छत पर डालने गई थी। इस दौरान कोई व्यक्ति उनके घर घुस गया। व्यक्ति ने बेड से 20 हजार रुपये निकाल लिए। सामान गिरने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी नीचे आई तो व्यक्ति बेड से सामान निकाल रहा था। जिस पर उसकी पत्नी ने शोर मचाया। शोर सुनते ही व्यक्ति उसकी पत्नी को धक्का देकर दीवार फांदकर फरार हो गया। लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। इस बारे में थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है, जिसकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें