फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साधारण कपड़ों में जहरखुरानों पर नजर रखेंगे सुरक्षाकर्मी

Mon, 23 Feb 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर अ​भियान के दौरान बैग की तलाशी लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। होली के कारण ट्रेनों और स्टेशनों पर भीड़ उमड़ने लगी है। भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों को निशाना बनाने वाले जहरखुरानों पर लगाम कसने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल कर्मी साधारण कपड़ों में स्टेशन पर यात्री बनकर घूमेंगे।
जीआरपी और आरपीएफ की विशेष संयुक्त टीमों का गठन किया है। सुरक्षा रणनीति के तहत अब कर्मी केवल वर्दी में ही नहीं, बल्कि साधारण कपड़ों में भी तैनात रहेंगे। वे प्लेटफार्म और ट्रेनों में यात्री बनकर घूमेंगे ताकि जहरखुरानी और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले संदिग्धों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए हर घंटे की विस्तृत रिपोर्ट तैयार एक-दूसरे से साझा की जाएगी। सुरक्षा बलों को क्षेत्र के पुराने और वांटेड अपराधियों की फोटो और आपराधिक हिस्ट्री दी गई है।
राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पीक आवर्स के दौरान सर्च डॉग और विशेष कमांडो दस्ते की तैनाती भी की जाएगी। हमारे स्टेशन पर जहरखुरान का आरोपी पकड़ने जाने के बाद सर्तकता और बढ़ा दी गई है। चूंकि भीड़ और पर्व की उमंग की आड़ में अकसर अपराधी जहरखुरान सहित अन्य वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। आरपीएफ कंपनी कमांडर मोहित त्यागी ने बताया कि स्टेशन पर लाउडस्पीकर से यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अनजान से खाने-पीने की वस्तुएं न लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें