फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुरक्षा कर्मी सोते रहे, दो शोरूम में हो गई चोरी

Sun, 09 Jun 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जगाधरी के मटका चौक के पास स्थित दो शोरूमों में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। केवीएस शोरूम से चोर तीन लाख 43 हजार रुपये की नकदी व सामान चुरा ले गए। वहीं, उसके साथ वाले पोलो वोक्स वैगन के कार शोरूम से हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया गया। अंदेशा है कि दोनों चोरियों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया। चोरी के समय शोरूम के बाहर सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात थे। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 17 निवासी कुनाल गोयल ने बताया कि वह केवीएस शोरूम में मैनेजर हैं। वह महेंद्रा की कारों की सेल करते हैं। राेज की तरह शुक्रवार रात को वह शोरूम बंद कर घर चले गए थे। बाहर सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहता है। सुबह वह पहुंचे तो शोरूम व केबिन में सामान उथल पुथल पड़ा था। केबिन के गल्ले टूटे हुए थे। वहां से तीन लाख 43 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन

जब सीसीटीवी फुटेज जांची तो उन्होंने देखा तो दो-तीन चोर रात के समय उनके शोरूम में घुसते है और चोरी को अंजाम देते है। एक चोर केबिन के गल्ले को खोलने का प्रयास करता है, लेकिन नहीं खुलता। इसके बाद दूसरा चोर हथियार से गल्ले का लॉक तोड़कर उसे खोलता है। जिसके बाद चोरी उसके अंदर रखी नकदी चुरा लेते है और वहां से चले जाते है। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से इस बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बता सका।
पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि पीछे के रास्ते से चोर दीवार फांदकर शोरूम के अंदर घुसे और चोरी को अंजाम दिया। वहीं, कुछ ही दूरी पर पोलो वोक्सवैगन शोरूम में भी चोर तीन-चार हजार रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। विष्णुनगर निवासी दीपक ने बताया कि वह पोलो वोक्सवैगन शोरूम में मैनेजर हैं। यहां पर भी सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद चोरी हुई। चोरों ने शोरूम से चार हजार रुपये चोरी किए। इसके अलावा स्टाक रूम व स्ट्रांग रूम से सामान चोरी किया गया है।
विज्ञापन

चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। विश्वजीत सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-17।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें