फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले के लिए दूसरी वरीयता सूची जारी

Sat, 12 Jul 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राजकीय व निजी आईटीआई में दाखिले के लिए शुक्रवार को दूसरी वरीयता सूची जारी हो गई। वरीयता सूची कितने प्रतिशत तक जाएगी इसे लेकर विद्यार्थियों में दोपहर तक बेचैनी का माहौल रहा। इसके लिए बार-बार यहां-वहां फोन लगाते रहे। जिन विद्यार्थियों का नाम आईटीआई में दाखिले के लिए आया वह खुशी से उछल पड़े। वहीं जिनका नाम नहीं आया है, उन्हें तीसरी सूची का इंतजार करना पड़ेगा।
नोडल आईटीआई यमुनानगर में 335 सीटों के लिए विद्यार्थियों का नाम आया। आईटीआई में मशीनिस्ट ट्रेड की वेटिंग लिस्ट 105 और स्टेनो इंग्लिश में 92.6 प्रतिशत अधिकतम रही। जिनका लिस्ट में नाम आया है वह 12 व 14 जुलाई को आईटीआई में आकर अपने दस्तावेजों की जांच करवा सकेंगे। 13 जुलाई दिन रविवार को आईटीआई में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 14 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच करवा कर 15 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

नोडल आईटीआई में 35 ट्रेड में कुल 1348 सीट हैं। जिनके लिए पहली मेरिट लिस्ट में 753 विद्यार्थियों का नाम आया था, लेकिन इनमें से 363 ने ही आईटीआई में दाखिला लिया। इस तरह पहली लिस्ट के बाद आईटीआई में 985 खाली सीट रह गई थी। अब दूसरी लिस्ट में 335 विद्यार्थियों का नाम आया है।
यदि सभी 335 विद्यार्थी दाखिला लेते हैं तो आईटीआई में खाली सीटों की संख्या 650 रह जाएगी। यदि कम विद्यार्थी दाखिला लेंगे तो खाली सीटों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। ऐसे में विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने के लिए 15 जुलाई तक का समय है। जिसकी फीस ऑनलाइन जमा होगी उसका ही दाखिला माना जाएगा।

दूसरी वरीयता सूची में मैकेनिस्ट एनसीवीटी की 105 प्रतिशत, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट ड्यूल अधिकतम 92.6 प्रतिशत, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की 91.6 प्रतिशत, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग और इलेक्टि्रशियन की 88.8 प्रतिशत, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक की 83.4 प्रतिशत, टेक्निशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम की 82.2 प्रतिशत, फीटर एनसीवीटी की 80 प्रतिशत, ड्राफ्टसमैन मैकेनिकल की 79.6 प्रतिशत, मैकेनिक मोटर व्हीकल की अधिकतम 78.8 प्रतिशत तक गई है। आईटीआई में दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। जिनका नाम लिस्ट में आया है वहऑनलाइन फीस भर कर दाखिला कंफर्म कर लें। किसी भी कार्यदिवस में आकर विद्यार्थी आईटीआई में अपने दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं। इसके लिए हेल्प डेस्क लगाई गई हैं। - दीपेश महेंद्रू, प्रधानाचार्य, राजकीय नोडल आईटीआई यमुनानगर।
कॉलेजों में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़
एडेड कॉलेजों में अब फिजिकल काउंसलिंग के जरिये दाखिले हो रहे हैं। दाखिले के लिए शुक्रवार को दूसरे दिन भी कॉलेजों में विद्यार्थियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

अब दाखिले के लिए जो विद्यार्थी आवेदन करेंगे उनकी मेरिट लिस्ट रोजाना जारी होगी। इस तरह से जब तक लिस्ट में नाम नहीं आता तब तक रोजाना आवेदन करना होगा और रोजाना ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। काफी विद्यार्थी तो अभी केवल पूछताछ के लिए ही आ रहे हैं। पसंद के कोर्स में दाखिला नहीं मिलने पर वह दूसरे कॉलेजों में जाकर भी पूछताछ कर रहे हैं। अभी कम हुए दाखिलों ने कॉलेज संचालकों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें