फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म मामले में दूसरा आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना छछरौली पुलिस ने नशीला पदार्थ देकर नाबालिग से दुष्कर्म व उसे ब्लैकमेल करने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अंबाला के गांव बुर्ज निवासी प्रिंस के रूप में हुई। आरोपी को जेल भेज दिया गया। इससे पहले अंबाला के गांव बुर्ज के ललित उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि महिला ने शिकायत दी थी कि 19 जून को बेटी स्टेडियम जा रही थी। बेटी को आरोपी ललित उर्फ मोटा मिला। ललित ने बेटी को बहला-फुसला कर चॉकलेट दी। उसमें नशीला पदार्थ होने से बेटी बेसुध हो गई। बेटी को ललित व उसका साथी बाइक पर बैठाकर ले गए और सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें