फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा ने बिना नक्शे के बनाई जा रही सात दुकानें की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। नगर पालिका ने बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और नक्शा पास करवाए भवनों का निर्माण करने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को नगर पालिका के अधिकारियों ने सात व्यावसायिक भवनों (दुकानों) को सील कर दिया। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के नियमों के अनुसार नगर निगमों, नगर पालिका की सीमा में किसी भी तरह के भवन का निर्माण करने पर एनओसी लेने के साथ नक्शा पास करवाना जरूरी है। इसके लिए विभाग ने शुल्क निर्धारित किया है। नपा अधिकारियों ने शहर में सर्वे करवाया था। तब शहर में कुछ निर्माणाधीन भवन ऐसे मिले थे, जिनके मालिकों ने न तो एनओसी ली थी और न ही नक्शा पास करवाया था। नपा की ओर से भवन मालिकों को नोटिस जारी कर नक्शा पास करवाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी नक्शा पास नहीं करवाया गया। व्यावसायिक भवनों का निर्माण होता पाया गया। इस पर नपा ने यह दुकानें सील कर दीं। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक के आदेशों पर यह कार्रवाई हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भवनों का अवैध निर्माण करवाने वालों से सख्ती से निपटा जाए। अगर अधिकारी लापरवाही करेंगे तो उन पर कार्रवाई होगी। लोग भवनों का निर्माण शुरू करने से पहले एनओसी के साथ नक्शा जरूर पास करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें