गांव करतारपुर में एसडीओ से उलझते ग्रामीण।
- फोटो : YAMUNA NAGAR
गांव करतारपुर में वीरवार शाम ड्रेन के रास्ते का निरीक्षण करने पहुंचे नहरी विभाग के एसडीओ सतेंद्र कुमार से दो लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। ग्रामीणों ने सरकारी काम में रोड़ा अटकाते हुए एसडीओ के साथ गाली गलौच की। जिसके बाद एसडीओ ने मामले की शिकायत थाना जठलाना में दी।
उधर एसडीओ से अभद्र व्यवहार करने वाले ग्रामीण भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। जबकि पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर सरकारी काम में रोड़ा अटकाने वाले गांव करतारपुर निवासी सुबे सिंह व सुलतान सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज करने की बात कर उन्हें हिरासत में लिया। नहरी विभाग के एसडीओ सतेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के सुबे सिंह व सुलतान सिंह ने नहर के पास बनी ड्रेन के रास्ते पर बड़ा गड्ढा खोदकर रास्ता बंद कर दिया था। ग्रामीणों की शिकायत पर वह वीरवार शाम को रास्ते का निरीक्षण करने आए थे। तभी सूबे सिंह व सुलतान सिंह ने उनसे अभद्र व्यवहार व गाली गलौज की और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। इस बारे थाना जठलाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि एसडीओ सतेंद्र कुमार ने दो लोगो के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।