फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध खनन की जांच के लिए एसडीएम ने ली बैठक, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। क्षेत्र के कई गांवों में हो रहे अवैध खनन को लेकर शुक्रवार को एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल ने अपने कार्यालय में खनन की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने खनन जोन व जोन से सटे गांवों में हो रही अवैध माइनिंग का नियमित निरीक्षण करने को कहा।
विज्ञापन

सहायक खनन अभियंता चंद्र भूषण तिवारी ने शिकायत की कि खनन विभाग को आवश्यकतानुसार भूमि की मलकियत का रिकॉर्ड समय पर उपलब्ध नहीं हो रहा है। रिकॉर्ड न मिलने के कारण वह आरोपियों पर काेई कार्रवाई नहीं कर पाते। जिस पर एसडीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिलासपुर, साढौरा के उप तहसीलदार और बीडीपीओ को अपने विभाग के पटवारी व ग्राम सचिव को इस बारे में त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
साथ ही यह भी कहा कि जो समय पर रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाता उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। चंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अवैध खनन की रोकथाम को लेकर नियमित जांच की जा रही है। डीएसपी व्यासपुर हरविंद्र सिंह ने कहा कि नगली, सवाबड़ी, भगवानपुर व भट्टूवाला क्षेत्रों से अवैध खनन की लगातार शिकायतें आ रही हैं। यहां पर नियमित जांच करने की जरूरत है।
विज्ञापन

यदि पुलिस विभाग के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी तो आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध करवाया जाएगा। एसडीएम ने उपमंडल अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए कि सर्वप्रथम जो वैध स्क्रीनिंग प्लांट हैं उनकी प्रदूषण विभाग द्वारा जांच की जाए। बैठक में उप तहसीलदार दलजीत सिंह, बीडीपीओ कार्तिक चौहान, कृष्ण कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें