समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। डीआईपीआरओ
व्यासपुर। एसडीएम जसपाल सिंह गिल की अगुवाई में सोमवार को उनके कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कपालमोचन निवासी राजकुमार ने पानी की पाइपलाइन ठीक करवाने, मंगलौर निवासी मीरा देवी ने रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने तथा बिजौली निवासी रामलाल और ज्ञानेवाला निवासी प्रीति रानी ने परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटि ठीक करवाने की शिकायत एसडीएम के समक्ष रखीं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद