फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिल वसूल करने गई टीम से हाथापाई

Sun, 24 Mar 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के भटौली गांव में उपभोक्ता से बिल की वसूली करने गई टीम के साथ उपभोक्ता और उसके परिजनों ने हाथापाई की। इस दौरान उपभोक्ता ने बिल जमा करने से इनकार कर दिया और गाली गलौज करते हुए टीम के सदस्यों से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में सदर जगाधरी थाना पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ अजीत कुमार ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भटौली गांव में उपभोक्ता बचना राम के नाम पर कनेक्शन का 80 हजार रुपये का बकाया है। विभाग की टीम गांव में बिल की वसूली के लिए गई लेकिन उसने बकाया जमा करने से मना कर दिया। जब टीम ने दबाव दिया तो उसके ही परिवार के एक सदस्य गुरमीत सिंह ने अन्य लोगों के साथ कर्मचारियों से अभद्रता की। उन्होंने असिस्टेंट लाइनमैन राजवीर सिंह से हाथापाई की और गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी गुरमीत को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें