फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुरानी हमीदा में स्क्रीन पर रामलीला का मंचन

Sun, 18 Oct 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रामलीला मंचन के दौरान मौजूद आयोजक। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। पुरानी हमीदा में सरस्वती कला मंदिर की ओर से स्क्रीन पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि दशहरा भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान रावण दहन किया जाएगा और भगवान श्रीराम के राजतिलक का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाएगा। रामलीला में कलाकार विभिन्न पात्रों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। इस अवसर पर जंगशेर सिंह, अश्वनी मोंगा, नवनीत शर्मा, राकेश भारती, पुनीत गढ़, योगेश चौधरी, नवीन गौतम, जय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें