फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्काउट ने किया प्रकृति का अध्ययन

Sun, 27 Sep 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्काउट्स ​शिविर के दौरान ​शिक्षक व विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
रादौर। शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल के स्काउट ने शिमला के तारा देवी में लगे स्काउट कैंप में भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में साहस, आत्मनिर्भरता, अनुशासन, टीम भावना तथा प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। शिविर में विद्यार्थियों ने ट्रैकिंग व नेचर स्टडी इत्यादि विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रैकिंग से विद्यार्थियों ने साहस और आत्मविश्वास का अनुभव किया। वहीं, नेचर स्टडी के दौरान उन्होंने प्राकृतिक वातावरण, वनस्पतियों तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व को करीब से समझा। स्काउट मास्टर गौरव धीमान ने बताया कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें