संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सालेहपुर में सफाई अभियान चलाया गया। स्काउट-गाइड यूनिट ने विद्यालय परिसर में सफाई कर प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के साथ स्वच्छता का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त करना तथा रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल के सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस दौरान विद्यालय परिसर में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान में स्काउट मास्टर गौरव राणा तथा गाइड कैप्टन प्रवेश रानी के साथ विद्यालय की स्काउट यूनिट से पारस, हिमांशु, चेतन, सहवाग, ऋतिक, तनीश, जशन, समर, विशु, जसप्रीत व दीपांशु ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं गाइड यूनिट से तमन्ना, रजनी, कोमल, मुस्कान, पलक, महक, वंशिका ने सहयोग किया।