यमुनानगर। पाबनी रोड पर जय सिटी के पास ट्रक की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार सिविल लाइन निवासी अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सिविल लाइन जगाधरी निवासी सौरभ मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव मुसिंबल में उनकी नौ एकड़ जमीन है। उसके पिता अनिल कुमार इस जमीन पर खेती बाड़ी करते हैं। दो सितंबर को उसके पिता स्कूटी पर सवार होकर खेतों में गये थे। जब वह वहां से लौट रहे थे तो पाबनी रोड पर जय सिटी के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसके पिता की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और अपने पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।