यमुनानगर। रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित महावीर चौक पर वीरवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार घायल हो गया और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। युवक स्कूटी पर विश्वकर्मा मोहल्ले की ओर जा रहा था। इसी दौरान महावीर चौक से ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन ट्रॉलियां सुरक्षित निकल गईं, लेकिन चौथी ट्रॉली अचानक स्कूटी के बेहद करीब आ गई और स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। संवाद