फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूलों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिए मात्र 1000 रुपये

Wed, 14 Aug 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस उत्सव मनाने के लिए हर स्कूल को एक हजार रुपये दिए गए हैं। स्कूलों को इसी राशि में समारोह संबंधी कार्य करने होंगे। स्कूलों को जारी राशि बेहद कम है, जिसमें सभी काम कर पाना मुश्किल है।
स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से निर्देश व राशि दी गई है। निर्देशों के अनुरूप राशि बेहद कम है, जिसमें सभी काम नहीं किए जा सकते हैं। परिषद ने स्कूलों को मात्र एक हजार रुपये दिए हैं। स्कूलों को लड्डू, अतिथियों के लिए स्मृति चिन्ह, चाय नाश्ते की व्यवस्था, मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह, स्कूल की उपलब्धियों संबंधी फ्लैक्स, बैनर बनवाने इत्यादि कार्य भी इसी एक हजार रुपये राशि में करने होंगे।
विज्ञापन

बाजार के दामों के अनुसार एक हजार रुपये में सभी के लिए लड्डू तक नहीं खरीदे जा सकते हैं।जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 100 से कम है, उनके लिए इस राशि में काम करना तो आसान है, लेकिन जहां विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है, वहां इतने रुपये में काम करना असंभव है। ऐसे में स्कूल विभिन्न तरीकों से अपना काम चलाने को मजबूर हैं। ग्रामीण स्कूलों में ज्यादा दिक्कत नहीं आती है, लेकिन शहरी क्षेत्र के स्कूलों प्रभारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पंचायत, सरपंच व अन्य लोग इसके लिए सहयोग करते हैं। जिससे इतने रुपये में समारोह हो जाता है। शहर के स्कूल प्रभारियों को इसमें दिक्कत होती है। ऐसे विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, संस्थाएं व औद्योगिक ईकाइयां इसमें सहयोग करते हैं। जिसके बाद स्कूलों में समारोह हो पाता है। स्कूल प्रभारियों, शिक्षक नेताओं का कहना है कि सरकार को इस बारे में विचार करना चाहिए।
राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस हमारे राष्ट्रीय पर्व है। यह पर्व भव्यता से मनाने के लिए स्कूलों को विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों की संख्या व क्षेत्र के अनुसार राशि देनी चाहिए। इससे पहले समारोह के लिए मात्र 500 रुपये भेजे जाते थे। अब 1000 रुपये भेजे गए हैं, लेकिन बाजार व वस्तुओं के दाम के अनुसार यह पर्याप्त नहीं है। कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों में परेशानी नहीं है। जिले में कई स्कूल ऐसे हैं, जो दो शिफ्ट में चलते हैं और विद्यार्थियों की संख्या 2000 से भी ज्यादा है।

बाजार में वस्तुओं के यह दाम

बाजार में बूंदी के लड्डू का दाम 160 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक किलोग्राम में 20 से 22 लड्डू आते हैं। वहीं, फ्लेक्स की कीमत मेटीरियल, छपाई, लिखावट, शब्द, डिजाइन व आकार पर निर्भर करती है। तीन फीट ऊंचा और पांच फीट चौड़ा फ्लेक्स बनाने में करीब आठ रुपये का खर्च आता है। इसके अलावा एक अच्छे स्मृति चिन्ह की कीमत करीब 90 रुपये तक है। जबकि अन्य छोटे स्मृति चिन्ह की कीमत 40 से 50 रुपये है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह करने वाले के लिए हर स्कूल के लिए 1000 रुपये भेजे गए हैं। इस बार माध्यमिक स्कूलों के लिए 813000 और नौवीं से 12वीं के स्कूलों के लिए 104000 रुपये भेजे गए हैं। यह राशि स्कूलों को जारी की जा चुकी है। राशि मुख्यालय से निर्धारित की जाती है, उनका काम राशि स्कूलों में वितरित करना है। - डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला परियोजना सह समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें