फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुर्गाष्टमी पर स्कूलों के समय में किया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दुर्गाष्टमी मनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों व विद्यार्थियों को समय दिया गया है। इसके तहत शिक्षा विभाग मुख्यलाय ने प्रदेश के सभी स्कूल देरी से लगाने के आदेश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार दुर्गाष्टमी पर सुबह दस बजे स्कूल लगाए जाएंगे। स्कूल देरी से लगेंगे और दोपहर ढाई बजे छुट्टी होगी।
वहीं दोहरी शिफ्ट वाले स्कूल का समय सुबह दस से 12:30 बजे तक रहेगा। दूसरी शिफ्ट पहले के समय पर चलेगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के नाम पत्र जारी कर निर्देशों का पालन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर 30 सितंबर को मनाई जाएगी। दुर्गाष्टमी पर सुबह पूजन के साथ कन्याओं को भोजन करवाने का विधान है। वहीं, इसकी दशमी पर दशहरा पर्व मनाया जाता है। हर साल इस त्योहार पर तीन दिन की छुट्टी होती थी। परंतु नई शिक्षा नीति के तहत इसमें बदलाव किया गया है।
इसके अंतर्गत अब केवल दशहरा की छुट्टी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा निदेशालय की ओर से दुर्गाष्टमी पर स्कूल देरी से लगाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश सभी राजकीय व निजी स्कूलों के लिए हैं। आदेशों के अनुसार 30 सितंबर को सुबह दस से दोपहर ढाई बजे तक स्कूल लगेंगे।
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल

प्रार्थनासभा सुबह 10 से 10:15 बजे तक

पहला पीरियड 10:15 से 10:45 तक

दूसरा पीरियड 10:45 से 11:15 तक

तीसरा पीरियड 11:15 से 11:45 तक

चौथा पीरियड 11:45 से 12:15 तक

आधी छुट्टी दोपहर 12:15 से 12:30

पांचवां पीरियड 12:30 से 01:00 तक

छठा पीरियड 01:00 से 01:30 तक

सातवां पीरियड 01:30 से 02:00 तक

आठवां पीरियड 02:00 से 02:30 तक
दुर्गाष्टमी के चलते स्कूल लगने के समय में बदलाव किया गया है। इसके लिए निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसके तहत 30 सितंबर को सुबह दस से ढाई बजे तक स्कूल लगेंगे। दोहरी शिफ्ट स्कूल का समय सुबह दस से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी शिफ्ट निर्धारित समय पर लगेगी। - धर्मेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें