फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल चेयरमैन, प्रधानाचार्य पर भाई-बहन को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी।
विज्ञापन

कुलदीप नगर निवासी विशाल ने निजी स्कूल के चेयरमैन, प्रधानाचार्य और दूसरे बच्चों पर बांस के डंडे से उसके बेटे व बेटी की पिटाई करने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार ने शिक्षा मंत्री को शिकायत दी है।
कुलदीप नगर के विशाल कुमार ने स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को शिकायत देकर उसने बताया कि उसका बेटा अंशुमन एक निजी स्कूल में आठवीं का छात्र है और बेटी आनन्या भी उसी स्कूल में दसवीं में पढ़ती है। आरोप है कि स्कूल के चेयरमैन एवं कक्षा के दूसरे लड़कों ने बांस के डंडे से उसके बच्चों की पिटाई की और थप्पड़ मारे। उसके बेटे ने हाथ पर राखी बांधी हुई थी। उसकी बेटी को कक्षा में बुलाया और राखी खोलने के लिए कहा। उस पर बेहद दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बेटी ने राखी खोलने से मना किया तो प्रधानाचार्य द्वारा पिटाई की गई। विरोध किया तो उन दोनों बच्चों को स्कूल आफिस भेज दिया गया। स्कूल की दूसरी शिक्षिका से फोन करवाया कि आपके बच्चों की तबीयत खराब हो रही है, उन्हें आकर ले जाएं। इतना ही नहीं अन्नया को एक हफ्ते के लिए सस्पैंड किया गया। तीन चार दिन तो उसने किसी से बात नहीं की। बड़ी मुश्किल से समझा पूरी बात जानी। उन्होंने इसकी शिकायत हेल्पलाइन 108 पर भी की, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने शिक्षा मंत्री से विभागीय कार्रवाई की मांग की है और इंसाफ की उम्मीद लगाई है। उधर शिक्षामंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि मामले में जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें