साढौरा। नया गांव की प्राथमिक पाठशाला के नजदीक से गुजर रही नदी का पानी ओवरफ्लो होकर स्कूल व आंगनबाड़ी में घुस गया। जिससे स्कूल के कमरों में रखा फर्नीचर व आंगनबाड़ी का राशन खराब हो गया। वहीं मैदान में रेत जमा हो गई।
सरपंच कुर्बान अली ने बताया कि कुछ दिन पहले नदी के ओवरफ्लो पानी से स्कूल की चहारदीवारी ढह गई थी। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश से ओवरफ्लो होकर नदी का पानी इसी जगह से स्कूल के कमरों तक पहुंच गया। फिलहाल कोई भी कमरा ऐसा नहीं है कि जहां बच्चों को पढ़ाया जा सके।