फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मिलेगी 1.11 लाख रुपये छात्रवृत्ति

Sat, 20 Dec 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आर्थिक तंगी बाधा नहीं बनेगी। चूंकि उन्हें सरकार की ओर से 1.11 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। सरकार के आदेशानुसार मार्च 2025 की 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले एससी विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जाएगी।
यह राशि किस्तों में नहीं बल्कि एकमुश्त यानी एक साथ विद्यार्थियों के खाते में दी जानी है। जिले से इस योजना के तहत 14 पात्र विद्यार्थियों का नाम मुख्यालय भेजा गया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर किए हैं। निदेशालय ने स्पष्ट किया गया है कि चयनित विद्यार्थियों का डाटा, बैंक पासबुक की प्रति सत्यापित कर निर्धारित प्रोफॉर्मा के अनुसार भेज दी जाए।
विज्ञापन

यह डाटा साॅफ्ट काॅपी और हार्ड कॉपी दोनों रूपों में परीक्षा शाखा की ई-मेल आईडी पर भेजना होगा। वहीं, निदेशालय ने इसके लिए एक्सेल शीट में वांछित सूचनाएं भरकर प्रेषित करने के आदेश दिए हैं। यदि इसमें किसी प्रकार की देरी या त्रुटि होगी तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। निदेशालय ने कहा है कि जिन विद्यार्थियों के बैंक खाता संख्या की शुरुआत शून्य (0) से होती है, उन्हें एक्सेल शीट में टेस्ट फॉर्मेट में ही भरा जाए।
छात्रवृत्ति की राशि सीधे उनके खातों में समय पर भेजी जा सके। यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर भी प्रदान करेगी। विशेषज्ञों के अनुसार इस प्रकार की प्रोत्साहन योजनाएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक समावेशन को भी सशक्त बनाती हैं।
विज्ञापन

जिले के चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में इस घोषणा को लेकर खुशी है। उच्च शिक्षा में आर्थिक बाधा नहीं रहेगी और इस राशि से विद्यार्थी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। जिले से 14 विद्यार्थियों के नाम और उनकी जानकारी मुख्यालय भेज दी गई है।

- प्रेमलता, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें