फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समता योग आश्रम में 23 से होगा सत्संग

Sun, 18 Oct 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
निमंत्रण कार्ड का विमोचन करते समता योग आश्रम के पदा​धिकारी। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। समता योग आश्रम जगाधरी में 23 से 25 अक्तूबर तक 98वें वार्षिक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर मुख्य सेवादार मनीष बजाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान निमंत्रण कार्ड का विमोचन किया गया। सम्मेलन इंचार्ज रॉकी शर्मा और प्रवक्ता नरेश महाजन ने बताया कि सम्मेलन में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। 23 से 25 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सत्संग होगा। शुक्रवार और शनिवार को शाम 4:30 से 7 बजे तक भी सत्संग आयोजित किया जाएगा। बैठक में प्रेम प्रकाश ढल, ओम प्रकाश ढल, राजिंदर अरोड़ा, दीपक दत्ता, केके गुप्ता, उमेश, गौरी शंकर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें