वार्ता में जानकारी देते समता योग आश्रम के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : doda news
जगाधरी। समता योग आश्रम में 23 से 25 अक्तूबर तक 98वें वार्षिक सत्संग समागम होगा। वार्ता में सम्मेलन इंचार्ज रॉकी शर्मा और प्रवक्ता नरेश महाजन ने बताया कि सत्संग में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के लिए आश्रम में ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक वाणी पाठ होगा। इसके बाद सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक सत्संग और शाम साढ़े चार से सात बजे तक वाणी पाठ व सत्संग का कार्यक्रम होगा इस मौके प्रेम प्रकाश ढल, ओम प्रकाश ढल, राजिंद्र अरोड़ा, दीपक दत्ता, केके गुप्ता, उमेश और गौरी शंकर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद