यमुनानगर। यूपी के जिला सहारनपुर के थाना सरसावा पुलिस ने मंगलवार को गोकशी के केस में वांछित यमुनानगर के शादीपुर निवासी भूरा उर्फ नफीश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी भूरा के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया है। उसके पास से एक कट्टा, कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई।
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ भूरा थाना जठलाना क्षेत्र के गांव पोबारी में रह रहा था, जिस पर थाना सदर यमुनानगर में भी चोरी का केस दर्ज है। मंगलवार को सरसावा थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ गांव ढिक्का कलां से मंढौर जाने वाले रास्ते पर गश्त कर रहे थे।
तभी मंढौर की ओर से एक संदिग्ध युवक बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने के बाद वह जंगल की ओर भागा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी है। वह गोकशी के केस में फरार चल रहा था।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी। पुलिस
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी। पुलिस