फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरकारी नौकरी लगने पर सरपंच ने दिया पद से त्यागपत्र

Wed, 15 May 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। आईटीआई में सरकारी नौकरी मिलने के बाद पालेवाला गांव के सरपंच सुखबीर सिंह ने सरपंच पद से त्यागपत्र दे दिया। अभी तक उनका त्याग पत्र मंजूर नहीं हुआ है। रादौर बीडीपीओ श्यामलाल की ओर से डीसी के माध्यम से निदेशक पंचायती राज को सरपंच का त्यागपत्र भेजा गया है। त्याग पत्र मंजूर होने के बाद सरपंच पद रिक्त माना जाएगा।
बीडीपीओ श्याम लाल ने बताया कि गांव पालेवाला की पंचायत को पंचायती चुनावों में एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। जिस पर सुखबीर सिंह ने चुनाव जीतकर सरपंच पद हासिल किया था। लेकिन अब सुखबीर सिंह की आईटीआई में सरकारी नौकरी लगी है। इस पर उन्होंने सरपंच पद से त्यागपत्र दिया है। त्यागपत्र मंजूर होने के बाद इस बारे चुनाव आयोग को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अगले छह माह में पंचायती उपचुनाव होने पर पालेवाला गांव में सरपंच पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। उधर गांव पालेवाला के सरपंच रहे सुखबीर सिंह ने सरपंच पद पर रहते उनका सहयोग करने के लिए सभी ग्रामीणों का आभार प्रकट किया। सुखबीर सिंह ने बताया कि उनकी नियुक्ति से कुछ दिन पहले उनके बड़े भाई धर्मबीर भी बिजली निगम में एएलएम के पद पर नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें