फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरावी की टीम ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Mon, 28 Sep 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते अ​ति​थि। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गुंदियाना गांव में युवाओं और बच्चों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट करवाया गया। अंतिम मुकाबला सरावी और सारण की टीमों के बीच हुआ। इसमें सरावी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें चार टीमों की खिलाड़ी लड़कियां रहीं। टूर्नामेंट का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता का आयोजन भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना के नेतृत्व में किया गया। गुंदियाना ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन प्रवीण लालर ने अपने स्वर्गीय ताऊ एवं पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह लालर की पुण्यतिथि पर करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखना तथा खेलों के माध्यम से आपसी भाईचारा बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या अब शहरों के साथ गांवों तक भी पहुंच रही है। ऐसे में युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। इस दौरान राजिंद्र सिंह, रणधीर लालर, खंड समिति सदस्य होशियार सिंह, धर्मवीर, विकास सरपंच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें