फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सौंदर्यीकरण में सरावां का स्कूल प्रथम

Sun, 22 Feb 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यीकरण योजना के तहत खंड के स्कूलों का सर्वेक्षण किया गया। इस सर्वेक्षण में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरावां ने पूरे खंड में प्रथम स्थान प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य रजनेश गुप्ता ने खुशी प्रकट करते हुए समस्त स्टाफ, अभिभावकों और ग्रामवासियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह राठी का भी मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। धर्म सिंह राठी ने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम आने के उपलक्ष्य में विद्यालय को प्रशंसा पत्र देकर 50 हजार की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें