फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंजा सरस्वतीनगर

Sat, 18 Jul 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगन्नाथ रथ यात्रा में मुख्य अति​​थि को सम्मानित करते आयोजक। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। इस्कॉन समिति एवं सीताराम मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार की शाम भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए।
रथ यात्रा से पहले सीताराम मंदिर में महंत हरी दास की देखरेख में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि सरपंच सुखराज सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजेश सपरा ने भगवान जगन्नाथ की आरती कर रथयात्रा को रवाना किया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से क्षेत्र और विश्व में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। पंडित कन्हैया ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ सुसज्जित रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। यात्रा सीताराम मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष लगाए।
विज्ञापन

यात्रा में इस्कॉन के भजन-कीर्तन मंडल ने संकीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं और श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया। समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मदन मोहन सिंगला, सतीश अडवाणी, राहुल, विनोद अरोड़ा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें