संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/जगाधरी। मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय बाल प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में कुल 21 विधाओं को शामिल किया गया था। समूह नृत्य में सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने पहला, इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी ने दूसरा और एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में लविश ने पहला, अंकुश ने दूसरा और अनुष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया। अदिति को सांत्वना पुरस्कार मिला। थाली पूजन और कलश सजावट में गीतिका प्रथम, दीपाली द्वितीय और दामिनी तृतीय स्थान पर रही। वैदिका को सांत्वना पुरस्कार मिला।
एकल अभिनय नाटक प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की टीम ने पहला, एसडी पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन ने दूसरा और इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति समूह गायन में सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी की टीम प्रथम, एसडी पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन की टीम द्वितीय और सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शुगर मिल की टीम तृतीय रही।
प्रतियोगिताएं जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंदर सिंह के नेतृत्व में करवाई गईं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
साहित्यकार गोबिंद सिंह भाटिया ने बताया कि प्रतियोगिताओं के संचालन में जिला बाल कल्याण कार्यालय के कर्मचारियों और बाल कुंज के खुले आश्रय गृह के कर्मचारियों की भूमिका रही। विभिन्न विधाओं में शिक्षक अभिषेक, निशा, भूपिंद्र कौर, सतिंद्र कौर, सोहन लाल, किरण आहूजा, मनजीत सिंह और गोबिंद सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन बालकुंज के कार्यक्रम अधिकारी दीपक कुमार मंथन ने किया।
बाल महोत्सव की प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। विभाग
बाल महोत्सव की प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। विभाग