संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान छात्राओं नृत्य, भाषण, काव्यपाठ, प्रश्नोत्तरी, गायन, वादन और पेंटिंग में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य में बीए अंतिम वर्ष की सान्या ने पहला, बीए प्रथम वर्ष जनसंचार विभाग की कशिश ने दूसरा व बीए मनोविज्ञान ऑनर्स की समृद्धि और बीसीए की नैंसी ने तीसरा स्थान पाया।
समूह नृत्य में सिमरन व दिव्या की टीम प्रथम, मन्नत व सान्या की टीम द्वितीय और लावण्य टीम तृतीय रही। कविता पाठ में बीए द्वितीय वर्ष की स्वास्तिका प्रथम, इंदू और जसलीन संयुक्त रूप से द्वितीय तथा वृंदा तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की मनस्वी त्यागी ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की खुशी वत्स ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष की याहना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
गायन में बीए प्रथम वर्ष की नैंसी प्रथम, बीए अंतिम वर्ष की मेघांशु द्वितीय और स्वास्तिका व नरगिस तृतीय रहीं। वादन में मेघांशु प्रथम, स्वास्तिका द्वितीय व एमकॉम प्रथम वर्ष की इशिता तृतीय रही। प्रश्नोत्तरी में मनस्वी, ज्योति व ख्वाइश की टीम प्रथम रही। पेंटिंग में बीए प्रथम वर्ष की खुशबू ने पहला, दीक्षा चौधरी ने दूसरा और मनोविज्ञान ऑनर्स की कुंजल ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर मुख्यातिथि रहीं। कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर डॉ. नीता द्विवेदी और डॉ. गुरशरण कौर के नेतृत्व में करवाया गया।
नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती प्रतिभागी। संस्थान